फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में अल्मोड़ा अग्रणी: चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पालिका सभागार में हुए कार्यक्रम में नगर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अल्मोड़ा शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व से ही अग्रणी रहा है। यहां के छात्र-छात्राएं उस परंपरा को आज भी आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली प्रिया साह, हेमा चौहान, हेमा भट्ट, कविता कोष्टा, विजय जोशी, सिल्वर मेडल प्राप्त भोला सिंह रावत, ललित पंत, कांस्य पदक प्राप्त करने वाली गुंजन भट्ट के अलावा उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश मेरिट में पांचवें स्थान पर रहे वेदांग सिंह मेहता को भी सम्मानित किया गया। नगर के नरसिंहबाड़ी निवासी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी भीमताल के छात्र अभिषेक रावत ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, एसएसजे परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, सर्वदलीय महिला समिति की रीता दुर्गापाल व्यवसायी प्रकाश रावत, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अनीता रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, वरिष्ठ उप सचिव वकुल साह, जीवन गुप्ता, हिमांशु मेहता, वैभव पांडे, पुष्पा सती, जन्मेजय तिवारी, त्रिलोचन जोशी, विनोद वैष्णव, राधा नेगी, दीपक पांडे, छात्रसंघ उपसचिव दीपक सिंह कनवाल, लोकेश तिवारी, वेद प्रकाश बिनवाल, संदीप तड़ागी, नवल किशोर जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें