फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षकों ने शहर में निकाली योग जनागरण यात्रा

Sun, 27 May 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में जागरूकता यात्रा निकालते योग प्रशिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय योग शिक्षा विभाग की ओर से जिले में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर जारी हैं। रविवार को योग प्रशिक्षकों ने शहर में योग जनजागरण यात्रा निकाली। उन्होंने लोगों से नियमित योग से जुड़ने का आह्वान किया। 

विज्ञापन

जनजागरण यात्रा में प्रतिभागी भारत मेरा योग करेगा,  मेरा भारत निरोग रहेगा, करो योग रहो निरोग नारे लगा रहे थे।

इसके अलावा गीत गाते हुए चल रहे थे। इधर जिले में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर चल रहे हैं। योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि एनटीडी, शैल, नंदादेवी, मालगांव, शारदा पब्लिक स्कूल, राम कृष्ण कुटीर, एसएसजे परिसर, सिमकनी ग्राउंड, लोनिवि कालोनी, सरकार की आली, जल निगम कालोनी, शिुशु मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर, फलसीमा समेत सौ स्थानों पर शिविर चले रहे हैं। जेल में कैदियों को भी योग कराया जा रहा है। 

जनजागरण यात्रा में योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट के अलावा भारती पाठक, दीपिका नेगी, साक्षी तिवारी, कल्पना, भावना बोरा, पायल, नेहा पांडे, रेनू रज, मंजू बिष्ट, किरन कांडपाल, रेनू कार्की, नमित शर्मा, दीपा मलवाल, प्रेमा बिष्ट, लता साह, दीपा टाकुली, गिरीश अधिकरी, अंकित आर्या, भावना कबडवाल, प्रदीप जोशी, मीना कार्की, प्रियंका लोहनी, गीता जलाल आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें