फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल, अस्पताल, पटवारी चौकी और तहसीलों का निरीक्षण करें एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम ईवा आशीष ने एसडीएमों को अपने क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन, गल्ले की दुकानों, स्कूलों, अस्पतालों, पटवारी चौकियों, तहसीलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कानून व्यवस्था की बैठक लेते हुए उन्होंने न्यायालयों में लंबित वादों का निस्तारण शीघ्र करने, चोरी, डकैती के अलावा युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के निर्देश दिए। बैठक में लोनिवि, समाज कल्याण अधिकारी के न आने पपर उन्होंने तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएमों को वाहनों की चेकिंग अनिवार्य रूप से करने और नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दुर्घटनाओं से संबंधित सभी मामलों की मजिस्ट्रेटी जांच जल्द से जल्द पूरी करने, आबकारी छापे अनिवार्य रूप से मारने, स्कूलों का निरीक्षण करने को भी कहा। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को समय समय पर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरने, समाज कल्याण को छात्रवृत्ति संबंधी आय, जाति प्रमाण पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, राजस्व और परिवहन विभाग को मजिस्ट्रेटी जांच में दुर्घटनाओं के कारणों का उल्लेख करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिस चौकी के संबंध में वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में विवरण देने, जो पटवारी पुलिस चौकी में रह रहे हैं वहां पर साइनबोर्ड में कार्यालय में बैठने का समय, भ्रमण आदि के बारे में उल्लेख करने को कहा। आपदा से संबंधित सभी प्रस्तावों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने देयकों की वसूली के लिए अभियान चलाकर तेजी लाने और जो अमीन वसूली के काम में लापरवाही बरत रहे हैं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत हिमांशु खुराना, एसडीएम विवेक राय, रजा अब्बास, गौरव चटवाल, सीओ कमल राम आर्या, तहसीलदार खुशबू आर्या, नितेश डागर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, सहायक अभियोजन अधिकारी अरुण गौड़, शासकीय अधिवक्ता गिरीश फुलारा, भूपेंद्र मेहता, युगल किशोर आदि थे।
विज्ञापन


डीएम ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
बैठक में नहीं पहुंचने पर लोनिवि और समाज कल्याण अधिकारी को स्पष्टीकरण देने को कहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें