फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में कब लगेगी नई सिटी स्कैन मशीन!

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के करीब सात महीने बाद भी बेस अस्पताल अल्मोड़ा में पुरानी खराब सीटी स्कैन मशीन के स्थान पर नई मशीन स्थापित नहीं की जा सकी है। इस कारण मरीजों के सीटी स्कैन के लिए मैदानी क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में ले जाना लोगों की मजबूरी हो गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में एकमात्र बेस अस्पताल में ही सीटी स्कैन मशीन पूर्व में स्थापित की गई थी। सिर में चोट लगने और सिर की बीमारी के रोगियों के उपचार को जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से भी मरीज यहां पहुंचते हैं। डेढ़ साल पहले बेस अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई थी, जिसको शासन और स्वास्थ्य विभाग ठीक नहीं करा पाया है। सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीजों को उपचार के लिए मैदानी क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में ले जाना मजबूरी हो गया है। कई बार तो मरीजों की जान पर तक बन आती है।
मैदानी क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में जाने पर मरीजों का काफी पैसा भी खर्च हो जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानी काफी बढ़ जाती है। बेस अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन पूर्व में कई बार खराब होती रही है। कंपनी ने कई बार मरम्मत की। कंपनी का स्वास्थ्य विभाग पर 32 लाख रुपये बकाया चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग न तो कंपनी का बकाया चुकता कर सका है और न ही खराब मशीन को ठीक कर सका है। 24 जून 2017 को अल्मोड़ा आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बेस अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन लगाने की घोषणा की थी, पर सात महीने बीतने के बाद भी अब तक बेस अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन शासन और स्वास्थ्य विभाग स्थापित नहीं कर सका है।
विज्ञापन


नई सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने का मामला शासन स्तर का है। इस ममले में शासन स्तर से ही कार्रवाई होगी। - डॉ. टीडी रखोलिया, सीएमएस, बेस अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें