चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जीआईसी चौखुटिया, जीआईसी पटलगांव और जीजीआईसी चौखुटिया का विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है।
पटलगांव में आयोजित शिविर का समापन प्रभारी प्रधानाचार्य एमसीएच चिलवाल ने और संचालन कार्यक्रम अधिकारी भारतेंदु जोशी ने किया। इस मौके पर प्रमोद साह, शोबन सिंह रावत, जसोद सिंह, दीपिका जोशी, प्रियंका मेहरा, बसंती आदि मौजूद थे। जीआईसी के धुधलिया बिष्ट में आयोजित शिविर का समापन प्रधान गोपाल अटवाल ने और संचालन कार्यक्रम प्रभारी हरपाल यादव ने किया। शिविर के दौरान मतदाता जागरूकता रैली, ऑन लाइन भुगतान प्रणाली, बेटी बचाओ जागरूकता नाटक आदि प्रस्तुत किए गए।