चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कालेज जौरासी में आयोजित बालिका अभिप्रेरण शिविर में शिक्षा अधिकार अधिनियम, स्वच्छता, योग, प्राणायाम, बालिका शिक्षा और दहेज उन्मूलन, आत्म सुुरक्षा आदि विषयों पर परिचर्चा हुई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत झोड़ा गायन दैवी भवानी तू दैंण है जेये के साथ ही शिक्षा प्रद कई कार्यक्रम हुए।
प्रधानाचार्य आरके वर्मा ने दीप प्रज्वलित किया। संचालन बीरेंद्र बिष्ट ने किया। इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष चंदन सिंह, प्रधान कमला देवी, भगवती देवी, लीला जोशी अमर सिंह बिष्ट, रविंद्र प्रसाद, प्रमोद तिवारी, रवि शंकर फुलारा, ललित मोहन आदि ने विचार रखे