फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करन, ममता, प्रेमप्रकाश, दीपा, जीवन, किरण रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। मां उत्तराखंड स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में करन नगरकोटी, रोहन राणा, पंकज कुमार, बालिका वर्ग में ममता बिष्ट, रेनू गोस्वामी, वंदना आर्या, 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्रेमप्रकाश, करन नगरकोटी, दीपक रावत, बालिका वर्ग में दीपा बोहरा, कमला आर्या, हेमा बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।

400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जीवन सिंह राणा, कमलेश कुमार, राहुल सिंह, बालिका वर्ग में किरण गोस्वामी, प्रीति कांडपाल, राधा गोस्वामी, पांच हजार मीटर दौड़ बालक वर्ग में जीवन सिंह, भूपाल सिंह, सुनील कुमार, बालिका वर्ग में किरन गोस्वामी, ललित रमोला, दीपिका मिश्रा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग में पंकज सिंह, पंकज गोस्वामी, अमित बिष्ट, बालिका वर्ग में शालिनी कहती, रिया वर्मा, तनुजा नेगी, लंबी कूद बालक वर्ग में उमेश राना, नीरज भाकुनी, पंकज गिरी, बालिका वर्ग में तनुजा नेगी, नीमा आर्या, नीमा आर्या क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक हरीश भंडारी, वीरेंद्र बिष्ट, कविता जोशी, वारिश अली, सौरभ कुमार, गोपाल सिंह, दलीप तिवारी, महेंद्र बोरा थे। बतौर विशिष्ट अतिथि एसबीआई प्रबंधक हरीश सिंह रावत ने शिरकत की। संचालन हुकुम सिंह कल्याल ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र आर्या, विमल लोहनी, गिरीश बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें