अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की राजकीय संग्रहालय सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर में रसोई गैस की होम डिलीवरी शुरू करने की मांग की। उन्होंने जल मूल्य में प्रति वर्ष 11 प्रतिशत वृद्धि करने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने रोडवेज की चंडीगढ़, लखनऊ आदि सेवाओं को माल रोड स्थित स्टेशन से ही संचालित करने की मांग की।
लोअर माल रोड से बसों का संचालन होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामन करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर में लोकल मिनी बस का संचालन करने, बंदरों के आतंक पर रोक लगाने, पर्वतीय क्षेत्र में रेलवे लाइन का नेटवर्क बिछाने की मांग की। इस मौके पर हिमालय दिवस पर सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
अध्यक्षता एमएस मटेला ने और संचालन सचिव पीएस मेहरा ने किया। बैठक में डा. जीसी जोशी, महेश आर्य, नवीन जोशी, एएस कार्की, केबी पांडेय, ललित प्रसाद तिवारी, महेश लाल, शिवराज साह, राजेंद्र जोशी, योगेंद्र जोशी, नंदन बिष्ट, डा. सुबोध पंत, एमबी साह, लक्ष्मी दत्त पांडे, किशन सिंह, गंगा फत्र्याल, अशोक तिवारी, हीरा सिंह, हरीश लाल, पीएस महरा, निर्मला जोशी आदि मौजूद थे।