फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड इंजीनियरों के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की शक्ति सदन में हुई बैठक में वक्ताओं ने फील्ड में काम करने वाले इंजीनियरों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि फील्ड में रहने के कारण इंजीनियरों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति देना असंभव है, इसलिए इसमें सुधार किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने शासन द्वारा अधीक्षण अभियंता का वेतनमान ग्रेड पे 7600 के स्थान पर 8700 किए जाने पर संतोष जताया। बैठक में इंजीनियर्स डे धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि शक्ति सदन में इंजीनियर विश्वैसरैया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा और कर्नाटक खोला स्थित शिशु सदन में फल वितरित होंगे। इसके बाद जिला अस्पताल में रक्तदान किया जाएगा। बैठक में रक्षित वर्मा, मनीष कुमार, वीएम गिरी, केएन सती, जीसी जोशी, सिद्धार्थ साह, यतेंद्र लस्पाल, सिकंदर कुमार, अनुज सिंह, दीप चंद्र, एमएल वर्मा आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें