फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध के विरोध में उपपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के विरोध में हिमालय दिवस पर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पंचेश्वर बांध विकास नहीं विनाश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की सीमा पर 315 मीटर ऊंचा विशालकाय पंचेश्वर बांध का निर्माण प्रस्तावित है। पंचेश्वर बांध को लेकर हाल में ही जो जन सुनवाइयां हुई हैं, इसमें सरकारों के इरादे सामने आ चुके हैं। सरकारें संवेदनशील हिमालय क्षेत्र में पंचेश्वर बांध बनाकर क्षेत्र की वनस्पतियां, जीव-जंतुओं, कीट पतंगों, जंगलों को डुबोने पर तुली है। उन्होंने कहा कि हिमालय को लेकर आज तक जाने अनजाने की गई नीतिगत और अन्य गलतियों से सबक लेकर हिमालय के संरक्षण के लिए संतुलित नीति का निर्माण किया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि सरकारों को हिमालयी क्षेत्र के विकास के लिए यहां बसने वाले समाज की चिंता है तो वह पंचेश्वर बाध निर्माण का इरादा छड़ना होगा।

धरने पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, आनंदी वर्मा, आनंदी मनराल, अनूप तिवारी, जीवन चंद्र, राजू गिरि, अनीता बजाज, विद्या पांडे, अमीनुरर्हमान, विमला, किरण आर्या आदि बैठे। इस मौके पर आंदोलनकारी देवकी उपाध्याय के निधन पर शोक जताया गया। बाद में नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें