फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमिता विकास को बढ़ावा देकर ग्रामीण बनेंगे आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। न्याय पंचायत पातलीबगड़ क्षेत्र में गठित प्रगति आजीविका स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आमसभा में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पंकज कांडपाल ने ग्रामीणों से उद्यमिता विकास और स्वरोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री फसल, पशु बीमा योजना, साधारण बीमा योजना, मुद्रा बैंकिंग योजना, कन्याधन योजना, स्वच्छता अभियान आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


हवालबाग ब्लॉक सभागार में हुई आम सभा में तकनीकी संस्था ग्रास के निदेशक गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में गठित उत्पादक समूहों, सहकारिताओं को परियोजना के तहत समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रभागीय परियोजना प्रबंधक अशोक चतुर्वेदी ने जिला स्तर पर संचालित परियोजना गतिविधियों के बारे में बताया। संचालन करते हुए परियोजना की तकनीकी संस्था ग्रास के समन्वयक पंकज ओझा ने गरीब परिवारों को सहकारिता से जोड़ने पर जोर दिया। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ तेज सिंह रावत, दीपक कनवाल, अवर अभियंता पंकज चौहान, कमला जोशी, देवेंद्र भाकुनी, किरन बिष्ट, गौरव चौहान आदि मौजूद थे।

इधर हवालबाग में गठित विकास आजीविका स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आमसभा में सहायक खंड विकास अधिकारी त्रिलोक सिंह भाकुनी ने ग्रामीणों से आत्मनिर्भर बनने की अपील की। परियोजना की सहायक प्रबंधक गीता जोशी ने परियोजना की गतिविधियों, समन्वयक पंकज बिष्ट ने स्वायत्त सहकारिता अधिनियम, अध्यक्ष मुन्नी मुस्युनी ने सहकारिता के तहत गत वर्ष किए गए कार्यों, व्यवसाय आदि की जानकारी दी। संचालन सहकारिता समन्वयक आनंद बिष्ट ने किया। इस मौके पर पुष्पा मेहरा, प्रेमा पांडे, हेमा बिष्ट, उमा नेगी, प्रधान कमला बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें