फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ऑनलाइन धमकी देकर युवती से 1.70 लाख हड़पे

Sat, 16 May 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर की एक युवती ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हुई है। युवती को साइबर ठगों ने ऑनलाइन धमकी दी। युवती को धोखा देकर साइबर ठगों ने उससे 1.70 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


नगर के बेस कैंपस निवासी एक युवती ने पुलिस में तहरीर दी। बताया कि किसी अंजान व्यक्ति ने उसे चोट पहुंचाने की ऑनलाइन धमकी दी। साथ ही डराया धमकाया गया। ऑनलाइन धमकी मिलने से युवती दहशत में आ गई है। ठगों ने उसे धोखे में रखा। उससे के खाते से 1.70 लाख रुपये हड़प लिए। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई युवती ने पुलिस में तहरीर देकर ठगों से पैसा वापस दिलाने की मांग की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर एक्ट से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें