फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल : 17 ने कराया नामांकन

Thu, 22 Feb 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के नगर व्यापार भवन में मौजूद चुनाव अधिकारी और अन्य । संवाद - फोटो : Traders<bha> union </bha>Election
विज्ञापन
आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, छह पदों पर होगा चुनाव
विज्ञापन

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई के चुनाव के लिए 17 दावेदारों ने अपने नामांकनपत्र जमा किए। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन

संगठन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दीप सिंह डांगी ने बताया की छह पदों के लिए 25 में से 17 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दीपक वर्मा, संजय अग्रवाल, प्रत्येश कुमार पांडे, अजय कुमार वर्मा ने नामांकन किया है। मुकुल जोशी, नरेंद्र लाल साह, राजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष, लीला जोशी, जया साह महिला उपाध्यक्ष, प्रयाग चंद्र जोशी, वकुल साह महासचिव, कुणाल नयाल, मनोज अधिकारी, राहुल बिष्ट कोषाध्यक्ष, आशीष कुमार, नरेंद्र कुमार, अश्वनी नेगी ने उपसचिव पद के लिए नामांकन कराया है। 23 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहां पर प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, दिनेश मठपाल, हिमांशु पेटशाली, आशीष वर्मा, सुनील सचदेवा, किशन गुरुरानी, अमन नज्जौन, अनिता रावत, भैरव नाथ गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें