16 पद रिक्त हैं अल्मोड़ा जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों में
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल नर्सिंग अधिकारी, तकनीशियन, फार्मासिस्ट और अन्य कार्मिकों के 16 पद रिक्त हैं। एक्सरे तकनीशियन के स्वीकृत तीन में से एक भी पद पर तैनाती नहीं हुई है।
जिला अस्पताल में मरीजों का काफी दबाव रहता है। ताकुला, बाड़ेछीना, चितई, बख, पौधार, लमगड़ा, शहरफाटक, छड़ौजा, जागेश्वर, दन्या, शीतलाखेत समेत कई स्थानों से मरीज उपचार कराने आते हैं। अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी, सहायक नर्सिंग अधिकारी, तकनीशियन, एक्सरे तकनीशियन, फार्मासिस्ट के पद रिक्त हैं। नर्सिंग अधिकारी न होने से जहां इजेक्शन, मरीजों की देखभाल का कार्य प्रभावित हो रहा है वहीं फार्मासिस्ट न होने से दवा वितरण के कार्य पर असर पड़ रहा है।
पदनाम स्वीकृत पद रिक्त पद
नर्सिंग अधिकारी- 74- 6
तकनीशियन-5-3
एक्सरे तकनीशियन- 3-3
सहायक नर्सिंग अधिकारी 3-2
प्रभारी अधिकारी फार्मासिस्ट 1-1
चीफ फार्मेसिस्ट 2-1
कोट-
अस्पताल में कार्मिकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी है। आउट सोर्स समेत अन्य माध्यमों से तैनात कार्मिकों से काम चलाया जा रहा है। -डॉ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा