अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की जिला संग्रहालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर में रसोई गैस की होम डिलीवरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के मनमानी मजदूरी लेने और भिक्षावृत्ति पर रोक लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तरह सरकारी चिकित्सालयों में रोगी पर्ची निशुल्क की जाए। प्रतिवर्ष दस प्रतिशत वृद्धि करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने भवन कर समाप्त करने की मांग की। इसके समाप्त होने के बाद जल संस्थान द्वारा अनियमित भवन कर के आधार पर पानी बिल देने की व्यवस्था स्वत: समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने काठगोदाम से सभी बड़े स्टेशनों को रेल की व्यवस्था करने की मांग की। अध्यक्षता एमएस मटेला और संचालन रूप सिंह बिष्ट ने किया।
बैठक में अमर सिंह कार्की, एमसी आर्या, डीएस भाकुनी, गंगा सिंह फर्त्याल, केवी पांडे, मनोहर सिंह नेगी, कैलाश चंद्र, एमडी कांडपाल, शिवराज साह, आरपी जोशी, एलपी तिवारी, नवीन जोशी, विनोद चंद्र पंत, आनंद राम, हरीश लाल, डॉ. पीएस नेगी, त्रिलोक कड़ाकोटी आदि मौजूद थे।