फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंहबाड़ी समेत कई मोहल्लों में रही पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पातालदेवी स्थित पंप की रात में मोटर फुंक गई। जिसके चलते करीब बारह घंटे नरसिंहबाड़ी स्थित टैंक के लिए पानी की सप्लाई ठप रही। इस कारण रविवार को नरसिंहबाड़ी, डुबकिया, आफीसर्स कालोनी समेत समेत कई मोहल्लों में आज पानी की आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन


पातालदेवी स्थित पंप से नरसिंहबाड़ी स्थित टैंक के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। नरसिंहबाड़ी टैंक से नरसिंहबाड़ी, डुबकिया, आफीसर्स कालोनी समेत अन्य स्थानों को पानी सप्लाई होता है। शनिवार रात 12 बजे पातालदेवी स्थित पंप की मोटर फुंक गई।

इस कारण नरसिंहबाड़ी स्थित टैंक के लिए पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इसकारण नरसिंहबाड़ी टैंक से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों नरसिंहबाड़ी, डुबकिया, बाड़ीबगीचा, आफीसर्स कालोनी समेत अन्य इलाकों को आज पानीकी सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


विभाग की अवर अभियंता तनुजा मेहता ने बताया कि सुबह मैकेनिक बुलाकर मोटर को ठीक कराया गया। इसके बाद पानी की सप्लाई शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि सोमवार से पानी की सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें