फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने दलितों के लिए किया सबसे अधिक कार्य : आर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की यहां हुई बैठक में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री समीर आर्या ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांच सालों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सबसे अधिक कार्य दलित, पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए किया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ गरीबों को मिला है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन 30 और 31 मार्च को होगा। सम्मेलन में राज्य के मंत्री, विधायक, सांसद भी हिस्सा लेंगे।

अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन लाल टम्टा ने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे सभी कार्यकर्ता उसका पालन करेंगे। संचालन जिला महामंत्री प्रमोद कुमार और गणेश आर्या ने किया। बैठक में गणेश पाठक, धर्मवीर आर्या, नंदन प्रसाद, मोहन राम, अभय आर्या, सोबन राम, बलदेव आर्या, मुकुल कुमार, कुंदन राम, भीमप्रकाश टम्टा, प्रकाश टम्टा, जयराम कोहली, कंचन कुमार, भोपाल प्रसाद, पुष्कर चंद्र आर्या, संतोष कुमार, पुष्कर चंद्र आर्या, खीमानंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें