फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। तहसील जैंती के खादी बाजार में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा द्वारा आयोजित कम्यूनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलीटेक्निक योजना के अधीन आयोजित छह माह के निशुल्क कंप्यूटर हार्डवेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम में कंप्टूयर से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गईं। शनिवार को प्रशिक्षणार्थियों ने खादी बाजार से असना धारा तक रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


रैली में शामिल प्रशिक्षणार्थी हम सबका एक ही नारा. स्वच्छ रहे भारत हमारा, जन-जन की है यही पुकार, स्वच्छ रहे संसार हमारा आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रशिक्षणार्थियों ने जैंती के प्राचीन असना धारे के आसपास उगी कटीली झाड़ियों को उखाड़कर नष्ट किया। जगह-जगह फैले कूड़े को एकत्रित किया।

प्रशिक्षक कृष्णा सिंह धानक के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा के समन्वयक सचिन जोशी, सी पी वर्मा ने कंप्यूटर सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही स्वच्छता अभियान में भी शामिल हुए।
विज्ञापन


रैली और स्वच्छता अभियान में सुमन बिष्ट, ममता, काजल नेगी, पूजा, प्रियंका, सुरेन्द्र प्रसाद, ज्योति, मंजू ठाकुर, ललिता आर्या, ललिता, ममता नेगी, ममता बिष्ट, भावना कुंजवाल, भावना, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, बबीता गोस्वामी, मनोज जोशी, चांदनी कन्याल, दीपा कार्की आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें