फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम छात्र संख्या वाले 22 राजकीय हाईस्कूल होंगे बंद!

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के बाद अब राजकीय हाईस्कूलों के बंद होने की आशंका है। शासन के निर्देश पर जिले के शिक्षा विभाग ने 50 से कम छात्र संख्या वाले 15 राजकीय हाईस्कूलों और 30 से कम छात्र संख्या वाले सात राजकीय हाईस्कूलों की सूची निदेशालय को प्रेषित कर दी है। भविष्य में ऐसे विद्यालयों का पांच किमी परिधि में स्थित अन्य हाईस्कूलों और इंटर कालेजों विलीनीकरण किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन


शासन ने सौ मीटर की परिधि में संचालित कम छात्र संख्या वाले राजकीय कन्या हाईस्कूल पालीगुणादित्य का जीआईसी पालीदुणादित्य और राजकीय हाईस्कूल कुमल्टा का जीआईसी कुमल्टा में पूर्व में ही विलीनीकरण कर दिया है। इसके बाद जिले में 94 राजकीय हाईस्कूल संचालित हो रहे हैं।

पिछले दिनों शासन ने शिक्षा विभाग को 30 से कम और 50 से कम विद्यार्थी वाले राजकीय हाईस्कूलों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। कम छात्र संख्या वाले राजकीय हाईस्कूलों को पांच किमी परिधि में दूसरे हाईस्कूल अथवा इंटर कालेजों में विलीनीकरण किए जाने की संभावना है। इसके अलावा शासन ने एक किमी परिधि में संचालित जीजीआईसी और जीआईसी के बारे में भी जानकारी मांगी है। शासन के निर्देश के बाद जिले का शिक्षा विभाग हकरत में आया और ब्लॉकों से इस संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


जिले में एक किमी परिधि में सात जीआईसी और जीजीआईसी संचालित हो रहे हैं। वहीं 50 से कम छात्र संख्या वाले 15 राजकीय हाईस्कूल हैं, जबकि 30 से कम छात्र संख्या वाले राजकीय हाईस्कूलों की संख्या सात है। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि कम छात्र संख्या वाले राजकीय हाईस्कूलों की सूची निदेशालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें