फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के पोर्टल से छेड़छाड़ की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। किसी अराजक तत्व द्वारा शिक्षा विभाग के भैंसियाछाना ब्लॉक के पोर्टल में गलत पासवर्ड डालकर खोलने की कोशिश की जा रही है। जिससे विकासखंड का पोर्टल दो दिन से लॉक है। भैंसियाछाना विकासखंड के उप शिक्षा अधिकारी हरीश सिंह रौतेला ने इसकी शिकायत पुलिस के साइबर सेल से की है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने एजूकेशन पोर्टल अपडेशन का कार्य 30 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर भैंसियाछाना ब्लॉक में पोर्टल अपडेशन का कार्य प्रगति पर है, किंतु किसी अराजक तत्व द्वारा विभागीय पोर्टल में विकासखंड का पासवर्ड बार-बार गलत डालकर अनुचित प्रयोग किए जाने की कोशिश की जा रही है।

जिससे भैंसियाछाना ब्लॉक का पोर्टल पिछले दो दिन से लॉक हो गया है और अपडेशन का कार्य बाधित हो गया है। भैंसियाछाना के उप शिक्षा अधिकारी हरीश सिंह रौतेला ने पुलिस के साइबर सेल को पत्र देकर इसकी शिकायत की है। उन्होंने अराजक तत्व का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें