मौलेखाल (अल्मोड़ा)। थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर जसपुर कोट के कटियाखाल में ग्रामीणों का चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को 33वें दिन भी जारी रहा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाई जानी थी लेकिन काफी लंबे समय बाद भी यह सड़क नहीं बन सकी है। इस कारण मुनड़ा, मजबाखली, कोत्यडा, कुमियाचौड़, सिमल जसपुर, तल्ला जसपुर, टीट, बांगीधार, बरहलिया, मयालबाखल, रगडग़ाड, खदेरा समेत एक दर्जन गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं।
क्रमिक अनशन पर हंसी देवी, गोविंदी देवी, शकुंतला देवी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, नंदी देवी, देवकी देवी बैठीं। समर्थन में शकुंतला देवी अमित रावत, गुणानंद ध्यानी, आलम सिंह, देवेंद्र सिंह, हीरा सिंह, अनूप सिंह, झूसार सिंह गोपाल सिंह, फकीर सिंह, हीरा सिंह, मंगल सिंह, गोविंद सिंह, दिनेश सिंह, सीता देवी, कांति देवी, शांति देवी, उमा देवी, हीरा देवी ने धरना दिया।