फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. अलकनंदा उतरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की कार्यकारी अध्यक्ष बनी-हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की वार्षिक बैठक में राज्य में लागू स्पोर्ट्स कोड को स्वीकार करते हुए बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव बीएस मनकोटी और कोषाध्यक्ष रामअवतार ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। बैठक में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की उपाध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। आगामी कैलेंडर तय करते हुए जूनियर और सीनियर चैंपियनशिप हरिद्वार में, जबकि सब जूनियर चैंपियनशिप अल्मोड़ा तथा वेटरन चैंपियनशिप देहरादून में आयोजित करने का फैसला लिया गया। इस साल दिसंबर में वेटरन चैंपियनशिप पिथौरागढ़ में आयोजित करने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार की अध्यक्षता में हल्द्वानी में हुई बैठक में उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष पुष्कर जैन को कार्यकारी सचिव तथा सुरेश कर्नाटक को कार्यकारी कोषाध्यक्ष बनाया गया। अशोक कुमार को संघ का चीफ पैटर्न, पूर्व सचिव बीएस मनकोटी को उपाध्यक्ष (प्रशासनिक) बनाया गया। राम अवतार को उपाध्यक्ष, डीके सेन को उपाध्यक्ष टेक्निकल, प्रशांत जोशी को संयुक्त सचिव टेक्निकल बनाया गया। एग्जीक्यूटिव समिति का भी विस्तार किया गया। विष्णु सक्सेना, बलजीत सिंह, संजय नज्जौन, अतुल शर्मा व मनीष मिश्रा को एग्जीक्यूटिव समिति में स्थान दिया गया। मालूम हो नए नियमों के मुताबिक अध्यक्ष लगातार तीन कार्यकाल, सचिव और कोषाध्यक्ष दो कार्यकाल तक ही पद पर रह सकता है। सरकारी कर्मचारी भी इस पद पर नहीं रह सकता है। बैडमिंटन संघ का एक कार्यकाल चार साल का होता है। इससे पूर्व संघ ने लक्ष्य सेन को यूथ ओलंपिक में रजत और टीम इवेंट का स्वर्ण जीतने तथा मनोज सरकार को परा बैडमिंटन में अर्जुन पुरस्कार, एशियन चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। बैठक में तय हुआ कि खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह संघ के द्वारा जल्द आयोजित किया जाएगा। संचालन सचिव बी एस मनकोटी ने किया।
विज्ञापन


डॉ. अलकनंदा उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की कार्यकारी अध्यक्ष बनाई गईं
संघ में राज्य सरकार का खेल कोड लागू, प्रदेश संगठन की बैठक में लिया निर्णय
नए कलेंडर के मुताबिक अगले साल हरिद्वार, अल्मोड़ा में होगी बैडमिंटन चैंपियनशिप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें