फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम नवरात्र पर चितई में बलि को बकरा कोई नहीं लाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गायत्री परिजनों का पशु बलि के खिलाफ अभियान जारी है। चितई गोलू देवता मंदिर में गायत्री परिजनों ने प्रथम नवरात्र पर जनजागरण अभियान चलाया। कोई भी भक्तजन बुधवार को मंदिर में बलि के लिए बकरा नहीं लाया। हालांकि प्रशासन ने चितई में पशुबलि रोकने के ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात किया है।
विज्ञापन


पिछले कई सालों से गायत्री परिजन चितई मंदिर में पशु बलि के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। जिसमें उन्हें काफी सफलता मिली है। नवरात्र पर गायत्री परिजन मंदिर में पशुबलि के खिलाफ अभियान चलाते हैं। बुधवार को कोई भी श्रद्धालु मंदिर में बलि के लिए बकरा नहीं लाया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। मंदिर परिसर और पास के जंगल में पड़े कूड़े का निस्तारण किया।

उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि गोलू मंदिर जन आस्था का केंद्र है। मंदिर परिसर के चारों ओर दो सौ मीटर परिधि में स्वच्छता बनाए रखने में भक्तजन सहयोग करें। मंदिर परिसर के पीछे कूड़ा नहीं फेंके। स्वच्छता अभियान में पुलिस कर्मियों ने भी सहयोग दिया। गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी ने बताया कि द्वितीय नवरात्र पर मंदिर परिसर और उसके आसपास पुन: स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें