फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ अभियान को धरातल पर उतारना चाहती हैं प्रभा गोस्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मोनाल मिस उत्तराखंड प्रभा गोस्वामी प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को धरातल पर उतारने के लिए उत्तराखंड में सक्रियता से काम करने की इच्छुक है। वे इसकी शुरूआत अल्मोड़ा जिले से करना चाहती हैं। प्रभा ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पिछले दिनों डीएम से भेंट कर उन्हें अपनी इच्छा से अवगत कराया है।

वर्तमान में गुड़गांव में कार्यरत प्रभा गोस्वामी ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि आए दिन के जागरूकता अभियान के बावजूद समाज का बेटी के प्रति सोच में बदलाव नहीं हो रहा है। महिलाओं के साथ अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं आम हो गई है। इससे वह काफी व्यथित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जब बेटी घर के बाहर सुरक्षित नहीं रह पाएगी तो फिर कैसे पढ़ पाएगी और कैसे बच पाएगी। कहा कि बेटियों के साथ हीे हो रही नाइंसाफी को देखकर उन्होंने अपने प्रदेश में लौटकर बेटियों के लिए कुछ करने की ठानी है। इस अभियान को गति देने के लिए इसकी शुरूआत अल्मोड़ा से करते हुए स्कूल कालेजों के साथ ही गांव स्तर पर कार्यशाला आयोजित करना चाहती हैं। इसके अंतर्गत बेटियां व महिलाओं के साथ ही अन्य लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें सही दिशा देने का प्रयास करेंगी। बता दें कि चौखुटिया ब्लाक की जौरासी निवासी प्रभा अपने रूप सौंदर्य व बुद्धिमत्ता के बल पर मोनाल मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता में की विजेता रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें