फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की मांग को लेकर आल्पस कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वेतन की मांग को लेकर पातालदेवी स्थित आल्पस दवा फैक्ट्री के कर्मचारियों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। परिसर में मौजूद फैक्ट्री कर्मचारियों ने इस दौरान नारेबाजी की और आरोप लगाया कि प्रबंधन ने फैक्ट्री से अपने सारे संपर्क बंद कर दिए हैं। जिससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों पर आर्थिक संकट बढ़ गया है। उन्होंने प्रबंधन द्वारा दिए गए समय तक ठोस निर्णय नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में प्रेमपाल, प्रकाश तिवारी, कुंदन बिष्ट, ब्रजेश रोली, कमला रावत, गंगा बिष्ट, गंगा रावत, नेहा उप्रेती, नशरीन, कविता जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें