फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने तहसील और गांव स्तर तक माइक्रो प्लान बनाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने संवेदनशील सभी क्षेत्रों में आपदा के दौरान बंद होने वाली संभावित सड़कों का चिन्हीकरण कर वैकल्पिक मार्ग बनाने और अवरुद्ध मार्ग को तुरंत खोलने के निर्देश दिए। वहीं जिला मुख्यालय से लेकर तहसील और ग्राम्य स्तर पर एक माइक्रोप्लान बनाने और राहत और बचाव कार्य के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी को पर्यटन सीजन में पर्यटकों को मार्ग के बारे में जानकारी देने के लिए विभिन्न माध्यमों के जरिए प्रचार, प्रसार करने के निर्देश दिए। संवेदनशील सड़कों पर आवश्यकतानुसार जेसीबी मशीन आदि उपकरण रखे जाने के अलावा उन्होंने विभागीय कार्मिकों की भी तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर कम समय में रेसक्यू कार्य सुचारू करने के लिए आपदा कंट्रोल रूम को एक्टिव रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी ईवा आशीष द्वारा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

सचिव आपदा अमित नेगी ने जिन क्षेत्रों में फोन, मोबाइल एवं नेट कनेक्टिविटी नहीं है वहां संचार सुविधा मुहैया कराने के लिए संचार कंपनियों के साथ बैठक कर ऐसे स्थानों में टावर स्थापित करने को कहा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, वनाधिकारी प्रवीण कुमार, सीएमओ डा. विनीता साह, अधीक्षण अभियंता लोनिवि बीएस ह्यांकि, जल संस्थान के केएस खाती, सिंचाई के डीएस कुटयाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी समेत कई अधिकारी मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें