फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करगांव में डेढ़ दर्जन पशु खुरपका-मुंहपका रोग की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत चकरगांव में करीब डेढ़ दर्जन पशु खुरपका-मुंहपका रोग से बीमार हैं। सूचित करने के बावजूद पशुपालन विभाग द्वारा गांव में पशुओं का टीकाकरण नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गांव के बारह काश्तकारों के डेढ़ दर्जन पशु खुरपका-मुंहपका बीमारी की चपेट में आ गए हैं, लेकिन पशुपालन विभाग द्वारा अब तक पशुओं का टीकाकरण नहीं किया गया है। जिस कारण यह संक्रामक बीमारी अन्य पशुओं में भी फैलने की आशंका बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इकूरौला की जिला पंचायत सदस्य माया नेगी का कहना है ग्रामीणों द्वारा तीन दिन पूर्व पशु अस्पताल स्याल्दे को सूचना दे दी गई है। इसके बाद भी टीकाकरण को पशुपालन विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। जिस वजह से यह बीमारी अन्य जानवरों में भी फैलने की आशंका बनी है। उन्होंने पशुपालन विभाग से जल्द गांव में टीम भेजकर पशुओं का उपचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें