फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाल से लकड़ी और कोयला नहीं मिलने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिक लीग के पूर्व अध्यक्ष ललित प्रकाश भट्ट ने आरोप लगाया कि ठंड के मौसम में लोगों को लकड़ी और कोयला नहीं मिल पा रहा है। इस कारण उन्हें भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर टाल में लकड़ी और कोयला शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन टाल में लकड़ी और कोयला नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने टाल में लकड़ी और कोयला पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि लोगों को जरूरत के मुताबिक लकड़ी और कोयला मिल सके। उन्होंने कहा कि कोयला, लकड़ी वितरण की तिथि और समय भी निर्धारित किया जाए ताकि लोगों को बार-बार टाल का चक्कर नहीं काटना पड़े। उन्होंने नगर के एनटीडी, मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार, चौघानपाटा, धारानौला, नियाजगंज, थाना बाजार, जाखन देवी आदि स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें