अल्मोड़ा। प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग की हरिद्वार में हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के राजकीय जूनियर हाइस्कूल सौनी (ताड़ीखेत) की कक्षा आठ की छात्रा गीता अधिकारी ने सब जूनियर बालिका ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी वर्ग में कबड्डी स्पर्धा में अल्मोड़ा जिला उपविजेता रहा।
गीता अधिकारी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके अलावा प्राथमिक वर्ग में अंताक्षरी में अल्मोड़ा जिले की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक विद्यालय आदर्श ग्राम विद्यापीठ बमस्यूं (ताड़ीखेत) के कक्षा पांच के छात्र गौरव बिष्ट 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान पर रहे।
जिला खेल समन्वयक प्रारंभिक शिक्षा दीपक शाही ने यह जानकारी दी। बच्चों की उपलिब्ध पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) राय साहब यादव, उपशिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना हरीश रौतेला, उप शिक्षा अधिकारी ताड़ीखेत गीतिका जोशी, जसौदा कांडपाल, किशन भंडारी, हरेंद्र सिंह बिष्ट, दीप पंत, हरी मेहता, मोहन सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी आदि ने प्रसन्नता जताई है।