फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भय-भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा हुआ हवाई: कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि एक तरफ सरकार पानी, बिजली, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान में विफल रही है वहीं भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा भी हवाई साबित हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उनके नौकर ने किडनी निकलवाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन सरकार के इशारे पर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शराब और खनन के कारोबारियों के हितों के लिए काम कर रही है जबकि आम आदमी परेशान है।
विज्ञापन


यहां शिखर के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कर्नाटक ने कहा कि इस मामले में मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम का पूरी तरह उल्लंघन हुआ है, लेकिन मंत्री पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में हरदा (हरीश रावत) टैक्स लगने की बात कही थी, लेकिन आज सरकार शराब कारोबारियों के हितों के लिए काम कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अल्मोड़ा इलाके में विकास कार्य ठप हो गए हैं।

मेडिकल कालेज का निर्माण आज तक पूरा नहीं हुआ है। रोडवेज बस अड्डे का कार्य भी बहुत धीमी गति से चल रहा है। सस्ते गल्ले की दुकानों से सामान नहीं मिल रहा है। अल्मोड़ा में पीने के पानी की समस्या दिनों दिन गहराती जा रही है। कर्नाटक ने दीपावली के मौके पर लोगों से चीन से बनकर आने वाले सामान की खरीदारी के बजाय यहां बनने वाले मिट्टी की दीपक और अन्य सामग्री का उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अमित जोशी, राजेश बिष्ट, कृष्णा मेहता, हीरा सिंह मेहता, जगदीश नगरकोटी, देवेंद्र कर्नाटक, राकेश अमन अंसारी, रोहित शैली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें