फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरन रजवार प्रबंधक और मदन मोहन अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आर्य इंटर कालेज देघाट के प्रबंधन कमेटी के चुनाव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन सिंह रजवार प्रबंधक और मदन मोहन अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सभी पदों के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन


आर्य इंटर कालेज देघाट के कुल 123 साधारण सभा के सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। पूरन रजवार 67 मत प्राप्त कर प्रबंधक चुने गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबा दत्त बलोदी को 54 और इंद्र सिंह को मात्र एक मत हासिल हुआ। अध्यक्ष पद पर मदन मोहन 16 मतों से विजयी रहे। मदन मोहन को 68 और त्रिलोक सिंह को 52 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर भगत सिंह ने त्रिलोक बेलवाल को 40 मतों के अंतर से हराया। विजयी रहे भगत सिंह को 79 मत और पराजित हुए त्रिलोक बेलवाल को 39 वोट प्राप्त हुए। उपप्रबंधक पद पर भुवन गिरि ने हंसादत्त को 32 मतों के अंतर से हराया। भुवन गिरि को 76, हंसादत्त को 44 वोट हासिल हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर पूरन चंद्र निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी महेश ढौंडियाल को 18 मतों से हराया। पूरन चंद्र को 67 और महेश ढौंडियाल को 49 मत प्राप्त हुए जबकि बीरेंद्र सिंह, अशोक तिवाड़ी, चंद्रमोहन, कृपाल दत्त, कैलाश चंद्र, नीमा बंगारी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक जीआईसी गुमटी के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह बिष्ट की देखरेख में हुई। चुनाव कराने में खीमानंद, पंकज बहुगुणा, गिरीश चंद्र ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें