स्थानीय स्टेडियम में चल रही 15वीं जिला विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुई सीनियर बालक वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में नरेंद्र खोलिया, कमलेश, रवींद्र सिंह, बालिका वर्ग में शोभा तिवारी, पूजा लटवाल, सुषमा, गोला फेंक में पंकज सिंह, दीपक कुमार, सचिन मनराल, बालिका वर्ग में आकांक्षा गैलाकोटी, बबीता बिष्ट, इंद्रा बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
लंबीकूद में राहुल सिंह बिष्ट, सौरभ भट्ट, जगत नेगी, बालिका वर्ग में नम्रता नेगी, मनीषा रावत, अंजू तिलारा, जूनियर बालक वर्ग के तीन हजार मीटर दौड़ में गोपाल, अंकित, मोहित, बालिका वर्ग में प्राची, गीता, भावना, लंबीकूद बालक वर्ग में विवेक कुमार, गौरव गैड़ा, नंदन रावल, बालिका वर्ग में सीमा चम्याल, शोभा, प्रियंका बोरा, गोला क्षेपण बालक वर्ग में किशोर सिंह, हिमांशु नैनवाल, चंद्रप्रकाश, बालिका वर्ग में सपना आर्या, नीमा बिष्ट, पिंकी बोरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
सब जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में रोहित कबड़वाल, नरेंद्र कुमार, भगवत साह, बालिका वर्ग में ममता बिष्ट, जयलक्ष्मी, संता राणा, लंबीकूद बालक वर्ग में संतोष चंद्र, आशीष कुमार, नीतिश कुमार, बालिका वर्ग में निशा बिष्ट, गरिमा बोरा, कमला साह जीते। अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
नीलम नेगी, कुंदन कोरंगा ने संचालन किया। वहां सीओ सिटी संजय गर्ब्याल, प्रधानाचार्य जगत सिंह राणा, जीएस नेगी, डीडी अवस्थी, गोविंद लाल वर्मा, डूंगर देव तिवारी, सुभाष वर्मा, मदन मोहन वर्मा, अशोक उप्रेती, आरसी चतुर्वेदी, नवीन कांडपाल, दीप पांडे, उदय साह, धन सिंह धौनी, डीसी पंत, डीएन जोशी आदि थे।