फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडेतोली मुर्गी बाड़े में घुसा तेंदुआ पकड़ा

Thu, 15 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ेछीना के निकट पांडेतोली गांव में मुर्गियों को शिकार बनाने बाड़े में घुस आए मादा तेंदुए शावक को फार्म स्वामी ने बाड़े में कैद कर लिया।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम तेंदुए को बेहोश कर एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले आई है। वन अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया शावक स्वस्थ्य है। उसे जल्दी ही जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

महेश सिंह पुत्र चंद्र सिंह का पांडेतोली गांव में मुर्गी फार्म है। मंगलवार देर रात एक तेंदुआ बाड़े में घुस आया। मुर्गियों के शोर मचाने पर महेश सिंह वहां पहुंचे तो देखा तेंदुआ मुर्गियों को शिकार बना रहा था।
विज्ञापन


 उन्होंने साहस दिखाते हुए बाड़े का दरवाजा बंद कर तेंदुए को अंदर ही बंद कर दिया। महेश ने बुधवार प्रात: इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन कर्मियों ने बाड़े के भीतर घुसे तेंदुए को ट्रकुंलाइजर गन से बेहोश कर बाहर निकाला। इसके बाद उसे एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले आए।

वन विभाग के केएन पांडे ने बताया कि मुर्गी बाड़े में तेंदुए ने दस मुर्गियों को मार डाला। पकड़ी गए मादा तेंदुए की उम्र सात से आठ माह है और यह स्वस्थ है।
विज्ञापन


उसे जल्दी ही जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन कर्मियों के दल में केएन पांडे के अलावा मोहन राम, दीपक पंत, मदनमोहन पांडे, इंद्रा मर्तोलिया, भुवन आर्या, किशोर आर्या शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें