गरुड़ (बागेश्वर)। शासन के निर्देश पर पंचायतराज विभाग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक सप्ताह के अंदर पंचायत राज विभाग मतदाता सूची का प्रकाशन करेगा।
खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र आर्या ने बताया कि बीएलओ ने मतदाता सूची तैयार कर पंचायत विभाग को सुपुर्द कर दी है। एडीओ पंचायत जीएस रौतेला ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने मतदाता सूची प्रकाशन के लिए डीपीआरओ कार्यालय को भेज दी है। ब्यूरो