गरुड़(बागेश्वर)। कत्यूर घाटी के गांवों में लावारिस जानवरों ने किसानों की खड़ी फसल चौपट कर दी। किसानों ने जिला प्रशासन से लावारिस जानवरों से मुक्ति दिलाने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के बैजनाथ, भकुनखोला, स्याल्दे टीट, गढ़सेर, मेलाडुंगरी बिमोला, पचना, मोतीसारी, सिल्ली, पाये, नौघर,फुलवारीगूंठ,तैलीहाट आदि गांवों में लावारिस जानवरों ने खड़ी फसल चौपट कर दी।
काश्तकारों का कहना है कि क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक लावारिस जानवर है। जो रात दिन खेतों नजर आते हैं। जिससे वाहन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गढ़सेर के प्रधान नवीन ममगई, बिमोला के हरी राम, तैलीहाट की प्रधान कमला देवी, मेलाडुंगरी के बलवंत भंडारी, फुलवारीगूंठ की अनीता गोस्वामी ने लावारिस जानवरों से मुक्ति दिलाने की मांग की है। ब्यूरो