फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिराग ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चार से सात जुलाई तक आइवरी कोस्ट में चले बीडब्लू एफ कोटे डी आइवरी इंटरनेशनल 2019 में चिराग सेन ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में चिराग ने टूर्नामेंट के नंबर तीन सीड हंगरी के गर्गेली क्रौस्ज को 20-22, 21-10 और 21- 14 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है।
विज्ञापन


उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि इससे चिराग ने नाइजीरिया के गिदिओंन बबलोला को आसानी से सीधे सेटों में 21-7 और 21-10 से हराया था। चिराग के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव पुष्कर जैन समेत बैडमिंटन परिवार तथा जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, खेल अधिकारी सीएल वर्मा ने चिराग के शानदार प्रदर्शन पर उनको बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें