फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ के नहीं होने से महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के सीजेरियन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों की कमी के कारण जिला महिला अस्पताल में पिछले सात दिन से गर्भवती महिलाओं के आपरेशन नहीं हो रहे हैं। बेस अस्पताल में भी यही स्थिति बनी हुई है। हालांकि दोनों अस्पतालों में सामान्य प्रसव की व्यवस्था सुचारू है, लेकिन जिन महिलाओं की सामान्य प्रसव की स्थिति नहीं है उन्हें बाहर के लिए रेफर कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


महिला अस्पताल से ही एक हफ्ते में करीब दस गर्भवती महिलाएं रेफर हो चुकी हैं। महिला अस्पताल में पांच में से एक महिला विशेषज्ञ तैनात हैं लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह बीते डेढ़ माह से मेडिकल अवकाश पर हैं। इसके अलावा दो अन्य संविदा में तैनात डॉक्टर हैं जिनमें से एक संविदा डॉक्टर 14 जुलाई तक अवकाश पर चली गई हैं। जबकि दूसरी महिला डॉक्टर वृद्ध होने के साथ अकेले आपरेशन करने में सक्षम नहीं हैं। जिसके कारण बीते एक सप्ताह से महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के सीजेरियन ठप हो गए हैं।

इस बीच आपरेशन के लिए पहुंचीं गर्भवती महिलाओं को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया जा रहा है। एक हफ्ते में करीब नौ से दस गर्भवती महिलाओं को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं बेस अस्पताल में भी सीजेरियन की व्यवस्था नही हैं। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि महिला विशेषज्ञ के नहीं होने से केवल सामान्य आपरेशन ही हो रहे हैं। इधर महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रीति पंत ने बताया कि महिला विशेषज्ञ के नहीं होने से गर्भवती महिलाओं के आपरेशन एक हफ्ते से नहीं हो रहे हैं। इस बारे में उच्चाधिकारियों से पत्र व्यवहार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें