फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में 70 हजार नए सदस्य बनाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा । भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला सदस्यता प्रमुख अनिल शाही और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने संयुक्त रूप से डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
विज्ञापन


डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डा. मुखर्जी के योगदान को भी याद किया। सदस्यता प्रमुख अनिल शाही ने बताया कि अल्मोड़ा जिले में 70 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 सदस्य बनाना अनिवार्य है। संचालन जिला महामंत्री रवि रौतेला ने किया।

इस अवसर पर अरविंद बिष्ट, सुभाष पांडे, चंदन लाल टम्टा, अजय वर्मा, किरन पंत, लता बोरा, डॉ. गोपाल सिंह नयाल, बंशी लाल कक्कड़, प्रताप कनवाल, प्रकाश भट्ट, विनीत बिष्ट, ललित मेहता, कृष्ण बहादुर, पूनम पालीवाल, विद्या बिष्ट, जीवंती मेहता, मीना भैसोड़ा, लीला बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


रानीखेत में ताड़ीखेत मंडल मुख्यालय से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिन पर इस अभियान की शुरूआत की गई। मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने आन लाइन सदस्यता ग्रहण की है।

कहा कि प्रत्येक बूथ से सौ सामान्य सदस्य बनाए जाएंगे। बैठक में पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता गांव गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। बैठक में सदस्यता प्रमुख आनंद बुधानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित पांडे, मंडल महामंत्री प्रदीप बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, प्रधान कमलेश कुमार, हेमा नेगी, नंद किशोर, सोबन सिंह, अजय चौहान, देवेंद्र सिंह, दीपक जोशी सहित कई लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें