रानीखेत (अल्मोड़ा)। दो लावारिस सांड़ों ने नगर में स्थित एक शू मेकर की दुकान दरवाजा तोड़ डाला। दोनों साड़ आपस में लड़ते हुए दुकान के पास जा पहुंचे। जिससे दुकान का दरवाजा टूट गया। दुकान के अंदर रखा सामान बिखर गया।
बता दें कि दो दिन पहले चौबटिया में लावारिस सांड़ ने एक वृद्ध व्यापारी को सड़क में पटककर घायल कर दिया था। वृद्ध का हल्द्वानी का उपचार चल रहा है। शुक्रवार की सुबह सुभाष चौक के पास दो सांड़ लड़ते हुए शू मेकर सुनील कुमार की दुकान तक जा पहुंचे। जिससे सुनील की दुकान का दरवाजा टूट गया। दुकान के अंदर रखा पूरा सामान बिखर गया। दुकान स्वामी सुनील कुमार किसी काम से बाहर गए हुए हैं। स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से फिलहाल दरवाजे को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। लावारिस जानवरों से परेशान व्यापारियों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।