फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगूर के हमले में घायल महिला की दिल्ली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। घर का सामान खरीदने बाजार जा रही एक महिला पर बीते मंगलवार को लंगूर ने हमला कर दिया था। महिला ने इलाज के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया। इधर नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग से लंगूरों के आतंक से निजात दिलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निकटवर्ती हरनोली निवासी लछिमा देवी (65) पत्नी इंद्र सिंह कड़ाकोटी मंगलवार शाम को सामान खरीदने के लिए सिनौड़ा जा रही थी। इस बीच अकेले (एकलुवा) चल रह लंगूर ने महिला पर हमला कर सड़क पर गिरा दिया। लछिमा देवी के सिर पर गंभीर चोट आई। जिसे ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लेकर आए।

डॉक्टरों की सलाह पर परिजन उसे दिल्ली ले गए। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर गांव में आक्रोश छा गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से एक सप्ताह के भीतर लंगूर के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। साथ ही मांग अनसुनी होने पर प्रर्दशन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में गिरीश चंद्र सिंह, जमन सिंह नेगी, नंदन सिंह रावत, जगत सिंह सल्टिया, जीवन सिंह बिष्ट,जीवन डंगवाल, गंगा सिंह कंडारी, नंदन सिंह बिष्ट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें