फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार तीन से आठ सितंबर तक होगा नंदादेवी महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नंदादेवी महोत्सव तीन सितंबर से आठ सितंबर तक मनाया जाएगा। मां नंदादेवी मंदिर कमेटी की बैठक में मनोज सनवाल को मुख्य मेला संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन


मां नंदा देवी गीता भवन एवं मंदिर कोर कमेटी की बैठक में इस साल होने वाले नंदा देवी महोत्सव के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय हुआ कि इस साल नंदा देवी मेले का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ तीन सिंतबर (पंचमी) से होगा। जबकि मेले का समापन आठ सितंबर को मां नंदा के डोले के साथ होगा। मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मनोज सनवाल को मुख्य संयोजक बनाया गया।

बैठक में तय हुआ कि नंदादेवी कमेटी की एक बैठक छह जुलाई को शाम छह बजे गीता भवन में होगी जिसमें नंदादेवी मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों से शामिल होने का आग्रह किया गया है। गीता भवन के जीर्णोद्धार के लिए शासन से 70 लाख रुपये मंजूर कराने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का आभार जताया गया। साथ ही अपने स्तर से सहयोग देने के लिए जिलाधिकारी का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके निर्देश पर मंदिर में असामाजिक तत्वों पर अंकुश लग सका। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने और संचालन कमेटी के सचिव ललित किशोर पंत ने किया। बैठक में कोर कमेटी के किशन गुरूरानी, किशोरी लाल गुप्ता, धन सिंह मेहता, मुन्ना वर्मा, अतुल अग्रवाल, अन्नू साह, मनोज सनवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें