धौलछीना(अल्मोड़ा) विकासखंड के अलई गांव से स्कूल को निकली सातवीं कक्षा की छात्रा मंगलवार से लापता है। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट एनटीडी थाने में दर्ज करा दी है। इधर पुलिस और छात्रा के परिजन तलाश में जुट गए हैं।
छात्रा के पिता बलवंत सिंह ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री महिमा बाड़ेछीना स्थित स्कूल जाने के लिए मंगलवार सुबह घर से निकली थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। शाम तक घर वापस नहीं पहुंची तो उसकी काफी खोजबीन की गई।
आसपास तलाश करने के बाद भी जब छात्रा का पता नहीं चला तो बुधवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने छात्रा के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है।