फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी पांडे का शव आज अल्मोड़ा पहुंचेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नंदादेवी ईस्ट चोटी में पर्वतारोहण करने गए विदेशी पर्वतारोहियों के दल में एकमात्र भारतीय पर्वतारोही और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडे का शव कल बृहस्पतिवार सुबह अल्मोड़ा पहुंचेगा और कल ही विश्वनाथ घाट में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि जाने माने पर्वतारोही चेतन पांडे (36) के अलावा चार ब्रिटेन, दो अमेरिकी और एक आस्ट्रेलियन पर्वतारोहियों समेत आठ पर्वतारोहियों का दल 13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए रवाना हुआ। चोटी फतह करने के बाद इस दल को 25 मई तक बेस कैंप लौटना था।

इस दल का 31 मई को संपर्क टूट गया था। बाद में उनके शव खोजने का अभियान शुरू हुआ और बुधवार को सभी पर्वतारोहियों के शवों को हेलीकाप्टर से हल्द्वानी पहुंचाया गया है। इस दल में शामिल एकमात्र भारतीय और पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली के अधिकारी चेतन पांडे अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर के रहने वाले थे। पर्वतारोही चेतन पांडे की मृत्यु की खबर के बाद घर पर मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


उनकी माता कमला पांडे का पिछले कई दिनों से रोरोकर बुरा हाल है। उनके पिता बंशीधर पांडे और पत्नी मानसी पांडे सहित सभी परिजन बेहद दुखी हैं। चेतन पांडे के भाई हिमांशु पांडे ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के बाद चेतन पांडे का शव बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे अल्मोड़ा लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें