फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में पहाड़ी उत्पादों को बेचने के लिए खुला ग्रामीण हाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंध परियोजना के अंतर्गत जायका के सहयोग से यहां वन पंचायत परिसर में ग्रामीण हाट का उद्घाटन मुख्य परियोजना निदेशक अनूप मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि गांवों में रहकर खेती-बाड़ी कर रही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और पहाड़ में कृषि के प्रति फिर से उत्साह पैदा करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन


यहां अल्मोड़ा-गैरसैण मार्ग पर ग्रामीण हाट का उद्घाटन करते हुए मुख्य परियोजना निदेशक अनूप मलिक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में वन्य जीवों की समस्या, पलायन और अन्य चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने परंपरागत फसलों को उगाने में सफलता प्राप्त की है।

स्थानीय तकनीकों और जैविक खादों से उगाई गई चीजों की गुणवत्ता खरीदारों को आकर्षित करेगी। भूमि संरक्षण वन प्रभाग के डीएफओ उमेश चंद्र जोशी ने कहा कि महिलाएं अनाजों और अन्य उत्पादों को सीधे बेचने के बजाय प्रसंस्करण के माध्यम से आकर्षक उत्पाद तैयार करके बेचें तो अच्छी आय होगी।
विज्ञापन


लोक चेतना मंच के अध्यक्ष जोगेंद्र बिष्ट ने जायका के स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर तरह से सहयोग का भरोसा दियाया। उन्होंने कहा कि समूहों के अलावा अन्य लोग भी अपना सामान हाट में बेच सकते हैं। जायका की मार्केटिंग विशेषज्ञ मीनाक्षी शैलजा ने रानीखेत और गैरसैण क्षेत्र में मिली सफलताओं के बारे में बताया। इस मौके पर चयनिका बिष्ट, कंचन देवी, नन्दा देवी-गैरसैण जायका स्वायत्त सहकारी समिति की अध्यक्ष सरस्वती देवी, मना देवी, चंद्रा देवी, पूनम शाही, रेंजर किसन शाही, राजेंद्र जोशी, महिपाल सिंह, मनोज भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें