फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर उठा कैंट की सिविल एरिया को नगरपालिका में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील दिवस पर पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य आदि मुद्दे छाए रहे। इस दौरान कुल 24 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान रानीखेत कैंट के सिविल एरिया के चिलियानौला नगर पालिका में शामिल नहीं होने पर भी सवाल उठाए गए। राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और अन्य सुविधाएं नहीं होने का मुद्दा भी उठा। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने विभागीय अधिकारियों को जन समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तहसील दिवस पर यहां तहसील मुख्यालय में दूर दराज से कई फरियादी पहुंचे। कुल 24 शिकायतें दर्ज कराई गईं। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने तीन साल बाद भी रानीखेत कैंट की सिविल एरिया को चिलियानौला नगर पालिका में मर्ज नहीं किए जाने पर सवाल उठाए।

उन्होंने चिलियानौला में पेयजल समस्या का मुद्दा भी उठाया। रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों का मामला उठा। फरियादियों ने कहा कि नगर के अधिकांश एटीएम कैश लैस हैं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन


चिलियानौला नगर पालिका के सभासद नवल पांडे ने चिलियानौला में सार्वजनिक शौचालय नहीं बनने का मामला उठाया। कहा कि वाहनों के लिए पार्किंग और झंडारोहण के लिए भूमि का तक चयन नहीं हो पाया है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, चिलियानौला नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी, व्यापार संघ महासचिव हर्ष पंत, डीएन बड़ोला तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें