रानीखेत (अल्मोड़ा)। वॉकमैन सेंटर सौनी में राष्ट्रीय कौशल विकास परियोजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए पूर्व दर्जा मंत्री नरेंद्र रौतेला ने कहा कि कौशल का विकास व्यक्ति की कार्यक्षमता को बढ़ाता है, साथ ही उसे सृजन के पथ पर अग्रसर भी करता है।
बता दें कि प्रशिक्षणार्थियों को पांच मार्च से 25 मार्च तक वॉकमैन सेंटर सौनी में 520 घंटे समयावधि का कुक जरनल प्रशिक्षण दिया गया। सेंटर में ही छात्रावास की सुविधा भी थी। केंद्र प्रमुख विजय खुल्बे और उनकी टीम के कार्यों की सराहना की गई।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक माधवानंद उपाध्याय, पुष्पा खुल्बे ने भी प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकसित करने पर जोर दिया। प्रबंधन का कार्य हरीश उपाध्याय ने किया, जबकि संचालन उमेश बिष्ट द्वारा किया गया।