अल्मोड़ा। वीएल स्माल टूल किट के उत्पादन और विपणन के लिए विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने मैसर्स हिमालयन हाई-टैक नर्सरिज, सुभाष नगर, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, के साथ लिखित समझौता किया है।
वीएल स्माल टूल किट में सम्मलित यंत्र पर्वतीय कृषि के अनुरूप, कुशल और लागत प्रभावी बनाए गए हैं। जो समय और ऊर्जा को बचाते हैं। साथ ही किसानों के श्रम को भी कम करते हैं। यह परंपरागत उपयोग किए जाने वाले कृषि यंत्रों की तुलना में अधिक कुशलता और सरलता से उपयोग में लाए जा सकते हैं। इन यंत्रों का उपयोग खुदाई, कटाई, लाइन निकालने आदि में किया जाता है।
वीएल स्माल टूल किट के उत्पादन और विक्रय के लिए मैसर्स हिमालयन हाई-टैक नर्सरिज, सुभाष नगर, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड के साथ विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का लिखित समझौता हुआ है। यह समझौता 23 जून 2022 तक लागू रहेगा समझौते में संस्थान के निदेशक डॉ. ए. पटनायक, अध्यक्ष आईटीएमयू डॉ. लक्ष्मी कांत तथा मैसर्स हिमालयन हाई-टैक नर्सरीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष जोशी ने हस्ताक्षर किए हैं।
ी