फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्पस कर्मचारियों ने गांधी पार्क दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। ईपीएफ और वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर आल्पस कर्मचारियों ने गांधी पार्क में धरना दिया। कमचारियों ने जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। बाद में मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व में उन्होंने ईपीएफ और वेतन भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन किया था, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते आंदोलन स्थगित किया। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में138 कर्मचारी कार्यरत थे। एक सितंबर 2018 से फैक्ट्री संचालन बंद हो गया। कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला और न ही ईपीएफ का भुगतान हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन और सरकार उनके भविष्य को देखते हुए सात दिन के भीतर कार्रवाई नहीं करते हैं तो पुन: आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरना देने वालों में अशोक कुमार साह, शांति, नरसीन, हीरा, हेमा बिष्ट, बबीता, हंसी लोहनी, सरोज, दीपा, भूपेंद्र आर्या, विनोद चंद्र पाटनी, बसंत सिंह, गिरीश चंद्र तिवारी, भूपेंद्र प्रसाद, प्रकाश, तुषार, प्रताप सिंह नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें