फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत करंट से झुलसा बच्चा सफदरजंग में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मंगलवार को करंट से झुलसे मयंक जोशी पुत्र भास्कर जोशी को मंगलवार को देर रात करीब दो बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। मयंक की हालत नाजुक बताई गई है। उसके कई अंग बुरी तरह से झुलसे हैं।
विज्ञापन


मयंक का उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. अमित के अनुसार सबसे पहले बच्चे के शरीर में हो रहे इंफेक्शन को नियंत्रित करना जरूरी है। ताकि हृदय और अन्य भागों में इसका असर न पड़े। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बच्चे का हाथ भी काटना पड़ सकता है। बच्चे की स्थिति को लेकर मयंक के माता-पिता सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें