फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृढ़ इच्छा शक्ति से ही नशीली दवाओं से मिल सकता है छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर केंद्रीय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने कहा कि नशा पूरे समाज के लिए बुराई है।
विज्ञापन


नशा नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। इस दिवस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशीली दवाओं से मुक्ति पाना है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स का सेवन और लत एक सामाजिक और मनोवैज्ञानिक समस्या है। यह पूरे विश्व को प्रभावित करती है।

दृढ़ इच्छा शक्ति से ही नशे से छुटकारा पाया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) आरएस यादव, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट, प्रधानाचार्या माला तिवारी, पीएलवी नीता नेगी आदि ने विचार रखे। संचालन रवि कुमार ने किया। इस अवसर पर 150 सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें